फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav Case Elvish Yadav appeared before Noida Police, interrogation lasted for three hours

Elvish Yadav Case: नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए एल्विश यादव, तीन घंटे तक चली पूछताछ

Wed, 08 Nov 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Nov 2023 09:59 AM IST
सार

आधी रात करीब दो बजे एल्विस यादव कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था और वहां उसे पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में कई सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Elvish Yadav Case Elvish Yadav appeared before Noida Police, interrogation lasted for three hours
एल्विश यादव - फोटो : social media

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव नोएडा पुलिस के सामने पेश हुआ। नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे पूछताछ की। एल्विश यादव देर रात नोएडा पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने उससे तीन घंटे से अधिक पूछताछ की। मंगलवार को ही नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आधी रात करीब दो बजे एल्विस यादव कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था और वहां उसे पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में कई सवाल पूछे गए। अब दोबारा एल्विश यादव से पूछताछ की जाएगी और उसे फिर से बुलाया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल के रिमांड मिलने के बाद पुलिस एल्विश को उसके सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


रेप पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई कोर्ट में जारी है। इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार सपेरों के पास नहीं मिला लाइसेंस
नोएडा पुलिस ने जिन पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास सांप दिखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। पुलिस अब इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और इसके बाद फिर में अलग धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।


वन विभाग करेगा वीडियो की जांच
एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है। इस मामले में जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद एल्विश के खिलाफ विभाग में भी एचटू केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद इसमें तीन वर्ष की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed