फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity Department staff protest against government

बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Thu, 02 Jul 2020 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity Department staff protest against government
नूंह। नूंह बिजली निगम कार्यालय के दर्जनों कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली निगम और सरकार के खिलाफ हाल ही में पलवल जिले के होडल सब डिवीजन से कर्मचारी एएलएम भगवान को हटाकर नूंह जिले के पुन्हाना सब डिवीजन में लगाने पर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

कर्मचारी सुबह 9 बजे से ही बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन कर्मचारियों के प्रति सही नियत से कार्य नहीं कर रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में कर्मचारियों के शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में होडल में बिजली निगम के कर्मचारी को हटाकर पुन्हाना लगाना एक कर्मचारी के साथ तानाशाही रवैये को दर्शाता है। ऐसे में सरकार को इस तरह के मामलों में काफी कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के शोषण को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर प्रशासन इस लापरवाही में सुधार नहीं करता है तो वे आगे भी प्रदेश में बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा की जा रही है। इस मौके पर देवेंद्र प्रधान, सुभाष, वेदप्रकाश, लियाकत, रणबीर, मनोज, बीरेंद्र, सुनील, रामा, नेत्रपाल, राहुल, लक्ष्मण और वेदपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed