फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity department owes Rs 182 crore to consumers

Noida News: उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग के 182 करोड़ रुपये बकाया

Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity department owes Rs 182 crore to consumers
- मेवात में लगातार बढ़ रहे बिजली डिफाल्टर, सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा निगम
विज्ञापन


मुनफैद खान
नूंह। नूंह जिले में लगातार बिजली निगम के डिफाल्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है । इसके साथ ही उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है जिले के उपभोक्ताओं पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के करीब 182 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब निगम डिफॉल्टरों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी में है। इसको लेकर जल्द अभियान चलाया जाएगा।

निगम के आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक लाख 30 हजार 491 उपभोक्ता हैं। जिनमें से 77 हजार उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करने के कारण डिफाल्टर हो चुके हैं। अब तक निगम का उपभोक्ताओं पर 182 करोड़ का बिल बकाया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं में शहरों के कम और ग्रामीण इलाकों के लोग अधिक हैं। इन उपभोक्ताओं में सब डिवीजन नूंह, सब डिवीजन फिरोजपुर झिरका, सब डिवीजन पुन्हाना और सब डिवीजन नगीना के उपभोक्ता शामिल हैं। ऐसे लोगों पर निगम द्वारा जल्द शिकंजा कसा जाएगा। समय पर बिजली बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के मीटरों को काटा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, जिले में लोग बिजली का बिल समय पर जमा कराने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर डिफाल्टरों के लिए विशेष छूट भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने बिजली का बकाया बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम करेगा कार्रवाई
समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले लोगों पर बिजली निगम के अधिकारी जल्द शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार है। यहां के लोग बिजली की बचत करने में भी कम रुचि लेते हैं। कूलर व एसी को चोरी से चलाते हैं। लोगों ने गर्म पानी करने के लिए देसी रोड बनाई हुई हैं।

----
कहां कितनी राशि बकाया:

1- नूंह डिवीजन में 29704 उपभोक्ताओं पर 43 करोड़ की राशि बकाया।
2- फिरोजपुर झिरका डिवीजन में 26653 उपभोक्ताओं पर 46 करोड़ की राशि बकाया।
3- पुन्हाना डिवीजन में 38867 उपभोक्ताओं पर 27 करोड़ की राशि बकाया।
4- नगीना डिवीजन में 35867 उपभोक्ताओं पर 66 करोड़ की राशि बकाया।
-----
वर्जन
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा। किसी भी डिफाल्टर को बक्शा नहीं जाएगा। निगम का करोड़ों रुपये बकाया है। जिसे लोग जमा नहीं कर पा रहे हैं। सरकार द्वारा कई बार छूट भी दी जा चुकी है। - आशुतोष कुमार पांचाल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली निगम नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article