फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity Bill of flats rs 3000 for Vacant Flat in Greater Noida

ये तो 'लूट' मीटर है: खाली फ्लैटों के आ रहे 3000 के बिजली बिल, फूटा लोगों का गुस्सा, विद्रोह पर उतरी पब्लिक

Tue, 05 May 2026 08:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 May 2026 08:42 PM IST
सार

मामले को लेकर बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना मीटर रीडिंग लिए ही मनमाने तरीके से बिल तैयार कर दिए जाते हैं, जिससे वास्तविक खपत से कई ज्यादा अधिक राशि वसूल की जा रही है। परेशान निवासियों ने अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Electricity Bill of flats rs 3000 for Vacant Flat in Greater Noida
खाली फ्लैटों का बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 22-डी सोसाइटी में बिजली बिलिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां खाली पड़े फ्लैटों पर भी हर महीने करीब 3000 रुपये तक के बिजली बिल जारी किए जा रहे हैं। बिना उपयोग के भारी बिल आने से उपभोक्ता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई फ्लैट बंद पड़े हैं, जहां बिजली का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा। इसके बावजूद बिलों में खपत दिखाई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

निष्पक्ष जांच की मांग
मामले को लेकर बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना मीटर रीडिंग लिए ही मनमाने तरीके से बिल तैयार कर दिए जाते हैं, जिससे वास्तविक खपत से कई ज्यादा अधिक राशि वसूल की जा रही है। परेशान निवासियों ने अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशक क्या बोले
फ्लैट पूरी तरह खाली है, फिर भी करीब 3000 रुपये का बिल आ रहा है। यह पूरी तरह गलत है। इससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे तुरंत ठीक करने की मांग की गई है। -प्रदीप सिंह, निवेशक

बिजली विभाग बिना रीडिंग लिए अपने हिसाब से बिल बना देता है, इसी वजह से लोगों के बिल जरूरत से ज्यादा आ रहे हैं। इसकी सही जांच होनी चाहिए। -किशोर चंद, निवेशक

विज्ञापन

एसोसिएशन अधिकारी का बयान 
सोसाइटी निवासियों की शिकायतें हमारे संज्ञान में हैं। कई फ्लैट्स के बिल को लेकर सवाल उठे हैं। बिजली विभाग से बात की जा रही है। मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रक्रिया की जांच कराकर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। -राकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, सेक्टर 22-डी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed