{"_id":"5da0c0838ebc3e93d47d7862","slug":"electricians-protest-against-government-mewat-news-noi466756857","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। निजीकरण के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता सोहना कार्यालय पर एकत्रित होकर निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों में मुकर गई है। कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की ओर से कार्यकारी अभियंता आशुतोष पांचाल को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने शिरकत की।
सुभाष लांबा ने कहा कि निगम मैनेजमेंट के फैसले के अनुसार साल 2016 में गुरुग्राम सर्कल-टू के सब डिविजनों के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कार्य को आउटसोर्सिंग पर देने का फैसला किया गया था। जिसका यूनियन द्वारा विरोध किया गया। यूनियन के आंदोलन के बाद मैनेजमेंट ने उक्त कार्य की समीक्षा का भरोसा दिलाया और ठेकेदार द्वारा संतोषजनक कार्य न कर पाने तथा जनता को हो रही असुविधा के कारण निगम प्रशासन ने पांच सब डीवीजन के कार्यो को वापिस अपने हाथ में ले लिया था। लेकिन एक बार फिर निगम प्रशासन ने कार्य को निजी हाथों में देने का फैसला किया है। जिसके कारण बिजली कर्मचारियों में भारी नाराजगी पैदा हो रही है। उन्होंने कहा निगम मैनेजमेंट व सरकार के कर्मचारी विरोधी मंसूबों को किसी भी सूरत में पूरा नहीं होनें दिया जायेगा। इस अवसर पर सीसी के नेता रामबीर शर्मा, सर्कल सचिव बिजेन्द्र फोगाट, उमेश खटाना, बिजेन्द्र , शिवुकमार सहित सोहना यूनिट व सभी सात सब डिवीजनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन में तावडू सब डिवीजन सहित गुरूग्राम सर्कल टू के सभी सात सब डिवीजनों के कर्मचारियों ने बढचढकर भाग लिया।