{"_id":"6ac3a9ab55eb21f5570e490a","slug":"durga-puja-at-ajnara-homes-starts-on-the-17th-noida-news-c-23-1-lko1064-108201-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अजनारा होम्स में दुर्गा पूजा 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अजनारा होम्स में दुर्गा पूजा 17 से
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में दुर्गा पूजा का पंडाल बनाते कर्मचारी। स्रोत निवासी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोसाइटी परिसर में पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगर कर रहे हैं। चार दिवसीय आयोजन 17 से 20 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान पूजा के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
एओए अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर सोसाइटी के लोगों में उत्साह है। 17 अक्तूबर को माता की चौकी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 18 अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या और बच्चों के कार्यक्रम होंगे। 19 अक्तूबर को बच्चे रामलीला प्रस्तुत करेंगे और शाम को गरबा नाइट होगी। 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सिंदूर खेल का आयोजन होगा। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
कार्यक्रम
- 17 अक्तूबर: माता की चौकी
- 18 अक्तूबर: सांस्कृतिक संध्या और बच्चों के कार्यक्रम
- 19 अक्तूबर: बच्चों की रामलीला और गरबा नाइट
- 20 अक्तूबर: सिंदूर खेल और प्रतिमा विसर्जन