फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dumper dumps stones on EPE to avoid fine; traffic jam lasts two hours.

Noida News: जुर्माने से बचने के लिए डंपर ने ईपीई पर गिराए पत्थर, दो घंटे लगा जाम

Thu, 18 Jun 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Dumper dumps stones on EPE to avoid fine; traffic jam lasts two hours.
ग्रेटर नोएडा के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसैनपुर गांव के नजदीक एक ओवरलोड ट्रक से गिरी गिट्टी
- एक्सप्रेसवे पर सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पत्थर गिराते हुए गलत दिशा में तेज रफ्तार से दौड़ता रहा डंपर, चकमा देकर भागा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आरटीओ की चेकिंग से बचने के लिए डंपर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले छोटे पत्थर गिराता हुआ निकल गया। बृहस्पतिवार सुबह ईपीई पर चक्रसैनपुर गांव के पास रॉन्ग साइड से जा रहे डंपर ने हाइड्रॉलिक ऊपर कर पत्थर गिरा दिए। इससे एक्सप्रेसवे पर करीब 100 मीटर का हिस्सा पत्थरों से पट गया। मौके पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार डंपर ट्रक चक्रसैनपुर गांव के पास से गुजर रहा था। पीछे आरटीओ की टीम चेकिंग कर रही थी। आशंका है कि ओवरलोडिंग या टैक्स जमा नहीं होने की वजह से लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए चालक ने रॉन्ग साइड में डंपर दौड़ा दिया। पीछे से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए उसने सड़क पर पत्थर गिराने शुरू कर दिए। इससे हाइवे की एक तरफ का यातायात थम गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक दुर्घटनाओं की परवाह किए बिना तेजी से पत्थर गिराते हुए भाग रहा है। खुद डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम मामले की जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पलवल (हरियाणा) की तरफ से दादरी-सिकंदराबाद की ओर जाने वाले ईपीई पर डंपर ने पत्थर गिरा दिए थे। थाना दादरी पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को हो सकता था खतरा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सड़क पर गिरे पत्थरों से दूसरी ओर से आ रहे वाहनों को खतरा हो सकता था। संयोग रहा कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
फावड़ा लेकर सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी
सड़क पर पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी और का इंतजार करने के बजाय खुद मोर्चा संभाल लिया। फावड़ा हाथ में लेकर पुलिसकर्मी सड़क पर बिखरे पत्थर हटाने लगे। कुछ पुलिसकर्मी हाथों से पत्थर उठाते नजर आए, वहीं कुछ वाहनों के लिए रास्ता बनाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद वाहनों के निकलने लायक रास्ता बनाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क पर फैले पत्थरों को पूरी तरह हटवाया गया। यातायात सामान्य होने के बाद राहत मिली। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क पर पत्थर गिराते हुए भाग रहे डंपर की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस बोली: आरटीओ की टीम कर रही थी जांच

यह पता चला है कि चेकिंग कर रही आरटीओ की टीम से बचने के लिए डंपर चालक ने ऐसा किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। चालक की तलाश जारी है। जल्दी ही वाहन जब्त कर लिया जाएगा। - रवि शंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा


एआरटीओ बोले : हमारी टीम नहीं कर रही थी जांच
पत्थर गिराने की वीडियो की जांच कराई जा रही है। उस स्थान पर गौतमबुद्धनगर आरटीओ की टीम जांच नहीं कर रही थी। हमारी टीम वहां मौजूद नहीं थी। मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आदित्य नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन

ग्रेटर नोएडा के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसैनपुर गांव के नजदीक एक ओवरलोड ट्रक से गिरी गिट्टी

ग्रेटर नोएडा के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसैनपुर गांव के नजदीक एक ओवरलोड ट्रक से गिरी गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed