फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Webinar will reveal how students will be able to take admission

डीयू : वेबिनार से पता चलेगा छात्र कैसे लें सकेंगे दाखिला

Tue, 05 Mar 2024 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
DU: Webinar will reveal how students will be able to take admission
-विवि स्तर से पहला ऑनलाइन कार्यक्रम 08 मार्च को होगा आयोजित
विज्ञापन


-स्नातक कोर्सेज व कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेेस टेस्ट की मिलेगी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी-2022) से ही होने हैं। इस बार सीयूईटी अधिकतम छह विषयों में दिया जा सकता है। डीयू ने भी एक नया कोर्स अपने इंर्फोमेशन बुलेटिन में जोड़ा है और कुछ योग्यताओं में मामूली बदलाव किए हैं। ऐसे में डीयू वेबिनार से बताएगा कि छात्र कैसे दाखिला ले सकेंगे और क्या-क्या बदलाव किए गए हैं। छात्रों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय स्तर से वेबिनार की सीरीज आयोजित होगा। इसी कड़ी में पहला वेबिनार शुक्रवार(08 मार्च) शाम चार बजे आयोजित किया जा रहा है।

इस वेबिनार में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी यूजी), व डीयू की दाखिला संबंधी नीतियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कैसे पेपर का चयन करना है, उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है, किन बातों का ध्यान रखना, इनके संबंध में जानकारी दिया जाना जरूरी है। डीन दाखिला प्रो हनीत गांधी व संयुक्त डीन दाखिला डॉ आनंद सोनकर छात्रों को जानकारी व उनके सवालों के जवाब देंगे। यू-ट्यूब पर छात्रों व अभिभावकों के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। स्नातक कोर्सेज के लिए सीयूईटी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से कराया जाता है। सीयूईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब भी छात्रों के कई सवाल हैं जो डीयू की दाखिला प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी अलग-अलग टॉपिक पर वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। सीयूईटी संबंधी दाखिला प्रक्रिया को समझाने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल्स भी तैयार किए जाएंगे। इसमें चरणबद्ध तरीके से छात्रों को कोर्सेज, कोर्सेज के सेक्शन, विषयों का चयन करने की प्रक्रिया, दस्तावेजों, फीस संबंधी जानकारी को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed