फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU can register even if it is not filled in CUET application

Noida News: सीयूईटी आवेदन में डीयू नहीं भरा तब भी कर सकते हैं पंजीकरण

Mon, 19 Jun 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
DU can register even if it is not filled in CUET application
-डीयू के सीआईसी में उपलब्ध बीटेक प्रोग्राम में सीयूईटी से होगा दाखिला
विज्ञापन


-नए बीटेक कोर्सेज में दाखिला जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होगा

-विवि ने दाखिला नीति की जानकारी देने को आयोजित किया वेबिनार
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) के आवेदन के समय डीयू का विकल्प नहीं भरने पर भी छात्र विश्वविद्यालय में पंजीकरण कर सकते हैं। डीयू में अभी जारी आवेदन प्रक्रिया के तहत सीयूईटी आवेदन नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। स्नातक कोर्सेज के दाखिलों व फॉर्म भरने को लेकर छात्रों में बड़ी उलझन है। इन्हीं उलझनों को दूर करने के लिए डीयू की ओर से सोमवार को ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।

वेबिनार में डीयू दाखिला समिति डीन प्रो हनीत गांधी व संयुक्त दाखिला डीन डॉ अमित पुंडीर ने दाखिले से जुड़ी पूरी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान छात्रों के सवालों केे जवाब भी दिए गए। जानकारी दी गई कि छात्रों को कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना है। यह दाखिले का पहला चरण है। इसमें छात्रों को सामान्य जानकारी भरनी है। दूसरे चरण में कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताएं छात्रों से ली जाएंगी। यह चरण सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद शुरु किया जाएगा। पंजीकरण के समय फॉर्म को ध्यान से भरने की सलाह दी गई। बताया गया कि श्रेणी, जाति, लिंग ध्यान से भरें क्योंकि इसमें बदलाव नहीं किया जाएगा। 12वीं के अंक भी ध्यान से भरने के लिए कहा गया। सीयूईटी आवेदन संख्या फॉर्म में डालते ही फॉर्म आ जाएगा, जिसमें छात्र का नाम, फोटोग्राफ व हस्ताक्षर होंगे। इसमें बदलाव भी नहीं किया जा सकेगा। दूसरे चरण की तैयारी के तहत छात्रों को कॉलेज व कोर्स की सूची बनाने के लिए कहा है, जिससे कि बाद में उन्हें ज्यादा दिक्कत न हो।
विज्ञापन


-------------
प्रश्न: नए बीटेक कोर्सेज में किस आधार पर दाखिले होंगे

उत्तर-डीयू के कलस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) में पहले चल रहे बीटेक इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी एंड मैथमेटिक्ल साइंस कोर्स में दाखिले सीयूईटी से होंगे, जबकि इस साल शुरु किए जा रहे तीन नए बीटेक कोर्सेज में दाखिले जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होंगे। जिन विद्यार्थियों ने जेईई मेन दिया है कि वही इन तीन कोर्सेज के लिए पंजीकरण कर पाएंगे। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह से शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न-स्पोर्ट्स व ईसीए से आवेदन करने वाले छात्रों को अनारक्षित श्रेणी में भी सीट का आवंटन हो सकता है?

उत्तर-छात्र डीयू में अनारक्षित श्रेणी के तहत पंजीकरण के साथ-साथ स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे के लिए भी पंजीकरण कर सकते हैं। इस तरह से पहले उन्हें सामान्य श्रेणी के तहत सीट का आवंटन होगा। उसके बाद ईसीए या स्पोर्ट्स कोटे के तहत सीट का आवंटन किया जाएगा। इसमें भी उसे बेहतर सीट का आवंटन हो वह उसे स्वीकार कर सकता है।


प्रश्न-दाखिले के समय दस्तावेज के लिए शपथ पत्र देकर दाखिला लिया जा सकता है?
उत्तर-दाखिले के समय दस्तावेज के लिए किसी प्रकार का शपथ पत्र देकर दाखिला नहीं लिया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज वैध हों। पहले से ही छात्रों को दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed