फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DTC's e-bus service started on Ring Road

Noida News: रिंंग रोड पर शुरू हुई डीटीसी की ई-बस सेवा

Tue, 17 Jan 2023 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
DTC's e-bus service started on Ring Road
42 बसें परिवहन निगम ने सड़कों पर उतारीं
विज्ञापन


25 रुपये में मिलेगा 50 किमी का सफर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
रिंग रोड पर यात्रियों को अब बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रिंग रोड के दोनों तरफ पहली बार 42 इलेक्ट्रिक बसें उतार दी हैं। इससे यात्रियों को मुद्रिका (रिंग रोड पर दोनों टीएमएस + व -) बसों में महज 10 मिनट के अंतराल पर बसें मिलेंगी। रिंग रोड के करीब 50 किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को महज 25 रुपये टिकट पर खर्च करने होंगे।


रिंग रोड पर ई-बस सेवा की शुरुआत होने से यात्रियों को दिल्ली के किसी भी कोने में जाने के लिए बस कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। डीटीसी के रिंग रोड पर दोनों तरफ (अप/डाउन) यात्रियों को कश्मीरी गेट से ई-बसें सुबह 5 बजे से मिलेंगी। आखिरी बस रात 9 बजे चलेगी। इस रूट की बसें दोनों दिशाओं में आईएसबीटी कश्मीरी गेट से चलाई गई हैं। डीटीसी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दोनों दिशाओं में पर्यावरण अनुकूल 42 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। इससे दिल्ली के यात्रियों को एक आसान, सुविधाजनक और कुशल सेवा प्रदान की जा रही है। बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सराय काले खां, लाजपत नगर, धौला कुआं, पंजाबी बाग, आजादपुर, गुरु तेग बहादुर नगर और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से चलेंगी। बसों के परिचालन संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 011-41400400 या 1800118181 से हासिल की जा सकती है। दिल्ली में फिलहाल 300 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो रहा है। साल के अंत तक 2000 और नई ई बसें सड़कों पर उतार दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed