फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgfd

Noida News: भुवनेश्वर से चला ट्रक, गुप्त केबिन में छिपा था 165 किलो गांजा

Wed, 14 Oct 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
dsfgfd
- बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- बादलपुर में जीटी रोड पर पुलिस ने पकड़ा, 165 किलो गांजा, ट्रक और कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर कूड़ी खेड़ा मोड़ के समीप पुलिस ने जांच के दौरान गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 165 किलो गांजा, एक ट्रक, एक कार, चार मोबाइल फोन, 1,980 रुपये की नकदी और एक बैंक कार्ड बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर गांजा भुवनेश्वर से लाते थे और दिल्ली-एनसीआर में इसकी सप्लाई करते थे।

बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस जीटी रोड पर कूड़ी खेड़ा मोड़ के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान दादरी की तरफ से लाल कुआं की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के साथ चल रही कार को भी रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में बोरों के अंदर भरा 165 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के दिनेश पाल, समीर कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। दिनेश पाल बिहार के तैमूर जिले के फतेहपुर बेरी गांव का निवासी बताया गया है, जबकि समीर कुमार मुंगेर और रवि कुमार मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में बनवाया था गुप्त केबिन : पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में रह रहे थे। रवि कुमार गाड़ी चलाता था, जबकि समीर कुमार सब्जी बेचने का काम करता था। रवि भुवनेश्वर से ट्रक में बने गुप्त केबिन में गांजा भरकर लाता था। इसके बाद दिनेश पाल और समीर कुमार उसे बेचने का काम करते थे। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में थोक और फुटकर दोनों स्तरों पर गांजे की सप्लाई कर मुनाफा कमाते थे। ट्रक में करीब दो महीने पहले ही गुप्त केबिन बनवाया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान गांजे को छिपाकर पुलिस की नजर से बचा जा सके।


सरगना पहले भी जा चुका है जेल : दिनेश पाल इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। वह वर्ष 2021 में करीब ढाई क्विंटल गांजा बरामद होने के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था और करीब 15 महीने पहले जेल से रिहा हुआ था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article