{"_id":"6b0c415df15a6104620bba81","slug":"dsfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4982909-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
- सेक्टर-44 कट के पास हादसा, दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- हेलमेट पहने होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट आई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-44 कट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो दोस्त घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। हादसे के समय मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था। परिजनों की शिकायत पर रविवार को सेक्टर-39 थाना में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में रहने वाले अकरम खान के भतीजे इजहार खान सेक्टर-44, छलैरा के पीजी में रहते थे। शनिवार को वह अपने दोस्त रिषभ के साथ स्कूटी से निकले थे। सेक्टर-44 कट के पास दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आई और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में इजहार और रिषभ सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों के सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मौके पर टूटा हुआ हेलमेट भी मिला। अकरम की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।