{"_id":"6b0c429ca2523267b00ab8d1","slug":"dsfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4982542-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो हादसों में कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो हादसों में कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, एक का पैर टूटा
विज्ञापन
- नोएडा से दिल्ली जा रहे जीजा-साला घायल, दूसरे हादसे में उबर बाइक सवार युवक जख्मी
नोएडा में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल
नोएडा। शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एक दुर्घटना में जीजा-साला के गंभीर रूप से चोटें आई हैं, जबकि दूसरी घटना में उबर बाइक पर सवार युवक का पैर टूट गया। पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। अहमदपुर चरौली गांव निवासी सुमित चौटाला छह मार्च की रात अपने साले अभिषेक के साथ बाइक से नोएडा से दिल्ली जा रहे थे। सुपरनोवा बिल्डिंग के पास एक बलेनो कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
दूसरा सड़क
हादसा : दूसरा हादसा आठ नवंबर को दोपहर के समय सेक्टर-100 मुख्य मार्ग पर हुआ। सेक्टर-45 की सदरपुर कॉलोनी निवासी निधि प्रकाश पांडेय उबर बाइक से सेक्टर-81 जा रहे थे। बाइक विजय कुमार चला रहे थे और पीछे से आई एक सफेद कार ने उसमें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निधि प्रकाश पांडेय का पैर टूट गया और उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है।