फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drowned Srikant's body found floating in Yamuna after 24 hours

Noida News: 24 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला डूबे श्रीकांत का शव

Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drowned Srikant's body found floating in Yamuna after 24 hours
 टूंडला के लाइनपार में न्यू टूंडला स्टेशन मार्ग पर जाम लगाते गामीण संवाद - फोटो : टूंडला के लाइनपार में न्यू टूंडला स्टेशन मार्ग पर जाम लगाते गामीण संवाद
टूंडला। मछली पकड़ने गए किशोर का शव 24 घंटे बाद शनिवार दोपहर को यमुना में उतराता मिला। शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक किशोर परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।
विज्ञापन

थाना टूंडला के गांव मेहरी निवासी 16 वर्षीय श्रीकांत शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर से साथी राजकुमार व लुक्का के साथ मछली पकड़ने लिए निकला था। थाना नगला सिंघी के गांव नगला नंदा यमुना घाट पर मछली पकड़ते हुए पैर फिसलने से श्रीकांत यमुना में गिर गया था तथा डूबने लगा था। यह देख दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया था। देखते ही देखते वह यमुना में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने स्थानीय गोताखोरों उसकी तलाश करवाई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन

देररात एसडीआरएफ टीम ने भी खोजबीन की, अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई थी। शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू हुई। दोपहर 12 बजे करीब थाना लाइनपार के गांव नगला नादन स्थित यमुना घाट पर श्रीकांत का शव पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर लाइनपार व थाना नगला पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। श्रीकांत तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। मां लौंगश्री बेटे की मौत से सदमे में है। पिता की 15 साल पूर्व मौत हो चुकी है। वही कारखाने में कार्य करते हुए परिवार चला रहा था। थानाध्यक्ष पारुल का कहना है कि किशोर का शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नादन के पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed