फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Lata Mishra honored for filling the pledge form for body donation

Budaun News: देहदान का संकल्प पत्र भरने पर डॉ. लता मिश्रा सम्मानित

Tue, 18 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Lata Mishra honored for filling the pledge form for body donation
देहदान का संकल्प पत्र भरने पर डॉ. लता मिश्रा सम्मानित
बदायूं। डॉ. लता मिश्रा को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प पत्र भरने पर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके समाजसेवा के कार्यों और देहदान संकल्प को विशेष रूप से सराहा गया। इससे पहले कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा भी अपनी देहदान कर चुके हैं।
विज्ञापन


डायट फरीदपुर में तैनात प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष पहले उनके पिता डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा का निधन हुआ था। समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहने वाले डॉ. विष्णु ने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर राममूर्ति मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया था।
विज्ञापन


उसी प्रेरणा से उनकी मां डॉ. लता मिश्रा ने भी देहदान का संकल्प पत्र भरा। इसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। चूंकि डॉ. लता समाजसेवा के कार्यों से जनपद से बाहर थीं, इसलिए प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने बरेली में यह सम्मान ग्रहण किया। उन्हें प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिन्ह, पौधा और शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. लता मिश्रा सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की बदायूं इकाई की सदस्य रहीं और एक अखबार में 25 वर्ष तक पत्रकार के रूप में सेवा दे चुकी हैं। डॉ. लता मिश्रा के बड़े पुत्र गौरव मिश्रा सहारनपुर के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में राममूर्ति ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता मेहरोत्रा, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, डॉ. शंभू प्रसाद, डॉ. कंचन बिष्ट के अलावा एमबीबीएस के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed