{"_id":"698dd939dae69a359506b56b","slug":"dont-give-up-your-culture-and-values-sadhvi-prachi-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4073-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी संस्कृति-संस्कार न छोड़ें : साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी संस्कृति-संस्कार न छोड़ें : साध्वी प्राची
विज्ञापन
हिंदू महासम्मेलन में पहुंची साध्वी की तबियत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर पंचायत कार्यालय के पीछे मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित हिंदू महासम्मेलन में साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि अब हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में 1500 से अधिक लोग पहुंचे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान साध्वी डॉ. प्राची की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके चलते उन्होंने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
साध्वी ने कहा कि लोग जब-जब शांत बैठे हैं तब-तब हिंदू समाज का नुकसान हुआ है। हिंदू समाज को एकत्रित और समय-समय पर जगाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए संस्कृति व संस्कारों से जुड़े रहने की भी अपील की। मुख्य वक्ता आनंद सहप्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बताया संघ के पाकिस्तान और चीन के आक्रमण के समय में भी स्वयंसेवकों ने कंधा से कंधा मिलाकर देश के लिए काम किया था। सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष लता चौधरी, भाजपा नेता संजय चेची, राधाकृष्ण, अनुपम तायल, कोमल शर्मा, गौरव संघी, रवि चेची, राकेश शर्मा, अंकित भाटी आदि उपस्थित रहे।