{"_id":"5d09415b8ebc3e36ff04d429","slug":"dog-died-grnoida-news-noi4442807194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर जू में मरा मिला कुत्ता, तेंदुए के हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर जू में मरा मिला कुत्ता, तेंदुए के हमले की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर जू में मरा मिला कुत्ता, तेंदुए के हमले की आशंका
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू वन के सी ब्लॉक में मंगलवार को एक कुत्ता मरा मिला है। कुत्ते के पेट व गले पर दांत और जमीन पर पंजे के निशान मिले हैं। लोगों को आशंका है कि तेंदुए ने हमला किया है। सेक्टरवासी भयभीत हैं। वहीं, वन विभाग ने तेंदुआ होने से इंकार किया है। पिछले कई दिनों से चूहड़पुर गांव के आसपास तेंदुआ होने की लगातार सूचना वन विभाग को मिल रही है। विभाग की टीम जंगल में उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। वहीं, सोमवार रात सेक्टर जू वन में तेंदुए की आने की सूचना मिली है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आजाद भाटी ने बताया कि सी ब्लॉक में कुत्ते भौंक रहे थे। एक महिला ने अजीब से चीज भी देखी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार सुबह सी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में जमीन पर बड़े पंजे के निशान मिले है, जो कुत्तों के नहीं हो सकते। आशंका है कि तेंदुए ने हमला किया है। वन विभाग के अफसरों को सूचना दी गई है। वहीं, मरे कुत्ते व पंजे के निशान के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं।
पिछले कई दिन से तेंदुए की अफवाह उड़ रही है। विभाग की कई टीम जंगल में तलाशी में लगी है, लेकिन कुछ नहीं मिला। कोई निशान भी नहीं मिला है। कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। सेक्टर जू वन में जो पंजे के निशान मिले हैं, वो फिसिंग कैट या तेंदुए के नहीं है।
पीके श्रीवास्तव, जिला वन्य अधिकारी