{"_id":"6aa15d32a6985cefe0044cf1","slug":"district-team-qualifies-for-the-super-league-kabaddi-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105592-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले की टीम ने सुपर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले की टीम ने सुपर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
शामली में आयोजित होने वाली सुपर लीग राज्य स्तरीय बालक जूनियर कबड्डी चैंपियशिप के लिए चयनित जिले
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की बालक कबड्डी टीम शामली में आयोजित होने वाली 50वीं जूनियर बालक (सुपर लीग) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी। टीम का चयन जो-बी स्तर पर आयोजित हुई राज्य कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं।
गाजियाबाद के सादत नगर इकला स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में 8 और 9 सितंबर तक 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें जिले की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों को चार जोन में बांटा गया। जिले की टीम ने भी जोन-बी का प्रतिनिधित्व किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दादरी के पल्ला गांव में संचालित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी के मैनेजर विकास भाटी ने बताया कि टीम ने मंगलवार को हुए लीग चरण के महोबा, उन्नाव व शाहजहांपुर आदि के साथ खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी जगह अंतिम चार में पक्की कर ली थी। मैनेजर विकास भाटी ने बताया कि खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।