फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute over loud music on Holi in Greater Noida society, guard arrested

ग्रेटर नोएडा: होली के दिन सोसाइटी में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर विवाद, लाठी चलाने वाले गार्ड गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 05:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में होली के दिन रंग खेलने के दौरान डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाकर कुछ लोग नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका दूसरे पक्ष के लोगों से तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर जमकर विवाद हुआ।

विज्ञापन
Dispute over loud music on Holi in Greater Noida society, guard arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दिन ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटी, सेक्टर और गांव में शराब के सेवन, तेज आवाज में गाना बचाने व मामूली कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ। कई जगह पर कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में होली के दिन रंग खेलने के दौरान डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाकर कुछ लोग नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका दूसरे पक्ष के लोगों से तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। पहले निवासियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इस दौरान जानकारी पर पहुंचे सोसाइटी के गार्डों ने निवासियों को समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माने। हंगामा कर रहे लोगों को गार्डों ने लाठी चलाकर अलग किया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने गार्डों के लाठी चलाने का विरोध किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने गार्डों के निवासियों पर लाठी चलाने का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपी गार्ड प्रथ्वीराज, अनिल, अक्षय प्रताप व अंसार अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पिटाई के आरोपी गार्डों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी स्थित-7 एवेन्यू में रंग खेलने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के युवकों में जमकर लात-घूसे चले। आरोप है कि बाहर से पहुंचे युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कुछ युवक एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसकेए ग्रीन आर्क सोसायटी में होली के दिन परिसर में मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों के युवकों में सोसाइटी के बाहर जमकर मारपीट हो रही है। एक युवक तो पास रखी कुर्सी से दूसरे युवक को मार रहा है। फिर कुछ देर बाद चार युवक एक कार में सवार होकर फरार हो जाते हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed