फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dirty water supply in society even after 52 hours

Noida News: 52 घंटे बाद भी सोसाइटी में गंदे पानी की सप्लाई

Tue, 17 Jun 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in society even after 52 hours
ग्रेटर नोएडा। परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई सोसाइटी में 52 घंटे बाद भी निवासियों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। उनका आरोप है कि दो दिन उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होना पड़ा। करीब 52 घंटे बाद पानी की सप्लाई सुचारू तो हुई, लेकिन घरों में अभी गंदा पानी आ रहा है। साथ ही प्रेशर कम होने के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले सीपी तिवारी ने बताया कि 52 घंटे के ब्रेकडाउन के बाद सुबह 7 बजे से पानी आना शुरू हुआ है,लेकिन अभी तक पूरी तरह नॉर्मलाइज नहीं हुआ है। देरी का कारण स्पेयर मोटर का ना होना है। उनका आरोप है कि बिल्डर और एओए की ओर से रखे गए मेंटेनेंस के कर्मचारी योग्य नहीं है। सोसाइटी के निवासी को हर छोटे काम के लिए अलग से पैसे खर्च करके बाहर से मिस्त्री और टेक्नीशियंस बुलाना पड़ता है। सोसाइटी में लगभग 45 से 50 लाख रुपये हर महीने रहने वाले निवासी से मेंटेनेंस के नाम से बिजली बिल के माध्यम से वसूले जाते हैं। उसके बाद भी बिल्डर और एओए की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियां भुगतनी पड़ रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed