{"_id":"6b0323cf870060deb20d1dd4","slug":"diesel-is-unavailable-at-many-petrol-pumps-grnoida-news-c-1-noi1095-4960115-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कई पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कई पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा डीजल
विज्ञापन
नोएडा(संवाद) । शहर के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि डीजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद कई पेट्रोल पंपों पर इसकी बिक्री नहीं की जा रही है। डीजल की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पांच अलग-अलग पेट्रोल पंपों से डीजल के नमूने लिए हैं। इनमें नोएडा के एक और ग्रेटर नोएडा के चार पेट्रोल पंपों के नमूने शामिल है। सभी पांच नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा तेल कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी शिकायतों के संबंध में जानकारी लेने के लिए तलब किया गया था।
-कोट
तेल के नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि विभाग की ओर से किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है। यदि किसी पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं दिया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- निलेश उत्पल, जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर