{"_id":"6b02e53fb3fcd6562d05ef8a","slug":"dgsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112749-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान मालिक पर गिरवी सोने की झुमकी और घरेलू सामान हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान मालिक पर गिरवी सोने की झुमकी और घरेलू सामान हड़पने का आरोप
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किराये के मकान से बच्चों समेत निकाले जाने और सामान पर ताला लगाए जाने के मामले में न्यायालय ने अहम आदेश दिया है। अदालत ने मीना उर्फ निशा बनाम सुधा देवी प्रकरण में प्रार्थना-पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है। मीना उर्फ निशा अपने पति नरेंद्र और चार बच्चों के साथ सुधा देवी के मकान में 2500 रुपये मासिक किराये पर रह रही थी। फरवरी में उसने मकान मालिक से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। सुरक्षा के तौर पर डेढ़ तोले सोने की झुमकी गिरवी रखी गई थी। छह माह में रकम लौटानी थी और ब्याज न लेने-देने की बात तय हुई थी। महिला का कहना है कि उसने 17 अगस्त 2026 तक मूल रकम लौटा दी पर झुमकी वापस नहीं मिली। मकान मालिक ने छह माह का 10 फीसदी ब्याज मांगा और मना करने पर धमकाकर भगा दिया। इसके बाद बिजली-पानी भी बंद कर दिया गया।
महिला के विरोध करने पर 24 सितंबर को गाली-गलौज और मारपीट की गई। 3 अक्तूबर को परिवार को बच्चों सहित मकान से निकालकर ताला जड़ दिया गया। कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान अंदर ही रह गया। 9 अक्तूबर को सामान मांगने पर पति-पत्नी से फिर मारपीट हुई और जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट ने कहा कि मामले में पुलिस विवेचना की आवश्यकता नहीं है। महिला के बयान 21 दिसंबर 2026 को दर्ज किए जाएंगे।