फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfsdg

अलीगढ़ के ध्यानार्थ::::: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक श्रमिक की मौत, एक घायल

Sun, 04 Oct 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
dgfsdg
-दादरी कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

-मलबे में दबे दो मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, घायल की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत का लेंटर अचानक गिर गया। हादसे के दौरान नीचे काम कर रहे दो श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन व हाइड्रा मशीन की मदद से मलबा हटाकर दोनों श्रमिकों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल श्रमिक इरफान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे श्रमिक हैदर की हालत स्थिर है। पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत के आधार पर ठेकेदार सतीश निवासी दादरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 32 वर्ष थी। पुलिस के मुताबिक इरफान उर्फ टीटू और हैदर आपस में भाई हैं। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों वर्तमान में दादरी के नई आबादी मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

अचानक ऊपर का लेंटर नीचे आ गिरा : कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। जीटी रोड स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में सतीश अग्रवाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में इरफान उर्फ टीटू, सोमवीर, हैदर, सोमपाल और गुलशन मजदूरी कर रहे थे। मकान के ऊपरी हिस्से में पुराने लेंटर को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान नीचे की मंजिल पर इरफान उर्फ टीटू और उसका भाई हैदर चौखट निकालने का काम कर रहे थे। अचानक ऊपर का लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। दोनों मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा अधिक होने के कारण पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र और एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। मलबे को हटाने के लिए क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे इरफान उर्फ टीटू और हैदर को बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इरफान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



घायल मजदूर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज : एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि घायल मजदूर हैदर की हालत स्थिर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर ठेकेदार सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article