फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfsd

Noida News: बाजारों में मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
dgfsd
- 21 फोन और चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

- कोतवाली फेज टू पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के साथियों की तलाश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चोरी व छीनने वाले दो आरोपियों को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 21 चोरी/छीने हुए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान ककराला पुस्ता तिराहे से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन (19) निवासी मूलरूप से मुरादाबाद, हाल पता सोरखा और विपिन (28) निवासी मोरना के रूप में हुई है। तलाशी में सचिन से 14 मोबाइल और एक चाकू, जबकि विपिन से सात मोबाइल और एक चाकू मिला। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करते थे। बरामद बाइक की चोरी आरोपियों ने सेक्टर-10 से की थी। विपिन पर पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं। सचिन पर भी चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed