{"_id":"69ad96cf07dd07ecbd041279","slug":"dfsh-grnoida-news-c-1-noi1095-4027896-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार गमलों को तोड़ती हुई टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार गमलों को तोड़ती हुई टकराई
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार गमलों को तोड़ती हुई टकराई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित विवेक विहार सोसाइटी में एक तेज रफ्तार कार गमलों को तोड़ते हुए पार्किंग एरिया में खड़ी कार से टकरा गई। हादसा कारोबारी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर एकाएक एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से हुआ। रविवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ। थाना फेज-2 पुलिस ने मामले में कोई भी शिकायत मिलने से इनकार किया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित दस सेंकेड के वीडियो में ईवी कार सोसायटी में प्रवेश करते दिख रही है। एकाएक कार की रफ्तार तेज होती है। वह पार्किंग एरिया के पेड़ पौधों को रौंदते हुए वहां खड़ी दो में से लाल कार से टकरा जाती है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 82 स्थित सोसाइटी में कारोबारी जसपाल सिंह परिवार संग रहते हैं। उनके पास ईवी कार है। वह शुक्रवार सुबह डॉक्टर को दिखाने के लिए गए थे। करीब पौने दस बजे कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही सोसायटी में प्रवेश कर रहे थे। एकाएक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। उन्होंने घबराकर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। उनकी कार वहां पर खड़ी एक अन्य कार से टकरा गई।