{"_id":"6ac661e3a9f147af1f073e8c","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108446-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बदमाशों ने आईटी इंजीनियर से चेन लूटी, महिला से लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बदमाशों ने आईटी इंजीनियर से चेन लूटी, महिला से लूटने का प्रयास
विज्ञापन
बदमाशों ने आईटी इंजीनियर से चेन लूटी, महिला की बची
-सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग सेक्टर की वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सेक्टरों में बदमाशों ने दो वारदात को अंजाम दिया। एक जगह बदमाशों ने आईटी इंजीनियर से चेन लूट ली। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। वहीं दूसरी घटना में महिला से चेन लूट का प्रयास किया। एक बदमाश ने चेन लूटी तो महिला ने हाथ पकड़ लिया। उसके बाद भीड़ एकत्र होने पर बदमाश फरार हो गया।
सेक्टर बीटा-1 में रहने वाले आशीष कुमार एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। उनका आरोप है कि 11 सितंबर की देर शाम को खाना खाने के बाद वो घर के बाहर टहल रहे थे। उस दौरान फोन पर एक ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी। आरोप है कि तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गले से चेन लूट कर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शिकायत पर अब तक केस दर्ज नहीं किया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
घर के बाहर खड़ी
महिला से चेन लूट का प्रयास : सेक्टर बीटा-वन में एक बदमाश ने घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला घर के गेट पर खड़ी थी। कुछ दूरी पर पति व बच्चे भी थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पता पूछने के बहाने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीना झपटी में चेन जमीन पर गिर गई। तभी मौके पर लोग आने लगे तो बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना दो अक्तूबर की है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है।