फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 14.80 लाख रुपये ठगे

Tue, 03 Nov 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
dfsg
ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 14.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- एक शख्स ने गंवाए 8.35 लाख, महिला के खाते से उड़ाए 6.45 लाख रुपये; साइबर क्राइम थाने में दोनों प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के जरिए कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दो लोगों को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर एक व्यक्ति और एक महिला से कुल 14.80 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों की जांच कर रही है।
पहला मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। यहां रहने वाले एक शख्स को तीन सितंबर से 12 अक्तूबर 2026 के बीच अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए अच्छी कमाई का भरोसा दिलाया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कई बार रकम भेजी। जितेश ने कुल 8.35 लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

दूसरा मामला बिसरख का है। यहां रहने वाली महिला के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने पहचान छिपाकर धोखाधड़ी की। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर उन्हें अपने जाल में फंसाया और 6 लाख 45 हजार 774 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करा लिए। दोनों मामलों में ठगी की कुल रकम 14 लाख 80 हजार 774 रुपये है। पुलिस को ठगी की रकम किराये के बैंक खातों में भेजे जाने के इनपुट मिले हैं। अब इन खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और बैंक खाते के डिटेल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed