{"_id":"6ab2a4729b2b743d7607b0e6","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4752842-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जूड़े में लगे क्लेचर ने पुलिस को पहुंचाया चोर तक, नाबालिग भतीजी ने की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जूड़े में लगे क्लेचर ने पुलिस को पहुंचाया चोर तक, नाबालिग भतीजी ने की थी चोरी
विज्ञापन
जूड़े में लगे क्लेचर ने पुलिस को पहुंचाया चोर तक, नाबालिग भतीजी ने की थी चोरी
- सदरपुर में घर से 20 लाख की ज्वेलरी और एक लाख से ज्यादा नकदी चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सदरपुर कॉलोनी में घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी होने की घटना का खुलासा एक छोटे से हुलिए ने कर दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद तड़के एक किशोरी घर से तेजी से निकलती दिखी थी। उसके बालों में जूड़ा बना था और क्लेचर लगा था। पुलिस ने इस जानकारी को जांच की कड़ी बनाया तो शक पीड़ित परिवार की ही नाबालिग रिश्तेदार पर पहुंच गया। पूछताछ में किशोरी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छत पर छिपाकर रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी की ज्वेलरी और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर ली। किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मूलरूप से देवरिया निवासी मंतोष राय सदरपुर कॉलोनी में रहते हैं और डेयरी का काम करते हैं। 18 सितंबर की रात खाना खाने के बाद मंतोष परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए। नीचे के कमरे में बेड के नीचे संदूक और सूटकेस रखा था। आरोप है कि इसी दौरान रिश्ते में भतीजी लगने वाली किशोरी घर पहुंची और सूटकेस से गहने और नकदी निकाल ली। किशोरी ने चोरी के बाद जेवर और रुपये अपने घर की छत पर छिपा दिए। अगले दिन मंतोष नीचे कमरे में पहुंचे तो संदूक और सूटकेस से सामान गायब मिला।
बड़ी रकम की चोरी होने के कारण पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना वाली रात और तडक़े इलाके में लोगों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 16-17 साल की एक किशोरी तेजी से घर से बाहर जाती दिखाई दी थी। उसके हाथ में एक पोटली थी। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, बाद में किशोरी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह चोरी किए गए गहनों को बेचकर रुपये जुटाना चाहती थी और उन पैसों से देश घूमने की योजना बना रही थी। पुलिस अब घटना में किशोरी की भूमिका और चोरी की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।