{"_id":"6a3e868ca0d2dabaa9013d8a","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4437656-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार- आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे नौ लाख रुपये, बैंक खाता किराये पर देने के बदले मिला 45 हजार रुपये का कमीशन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी करने वाले साइबर गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के संपर्क में था। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुराड़ी दिल्ली निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है। वह नौवीं तक पढ़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर गिरोह के लिए काम कर रहा था। इस साइबर गिरोह के लोग फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताते थे। इसके बाद वे बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर धोखाधड़ी करते थे। इस पूरे साइबर अपराध में विनय कुमार की भूमिका साइबर गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने की थी। आरोपी के बैंक खाते में धोखाधड़ी से जुड़े करीब नौ लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके बदले आरोपी को 45 हजार रुपये कमीशन के तौर पर मिले थे। साइबर अपराधी ऐसे बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में भेजने और अपने ठिकाने तक पहुंचने से बचने के लिए करते हैं। आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।