{"_id":"69417335f937d82b130ded37","slug":"dfhsf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-2302-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन धोखाधड़ी में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन धोखाधड़ी में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
– साजिश के तहत फर्जी दस्तावेजों से संपत्ति का बैनामा कराने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/जेवर। जेवर में धोखाधड़ी व जालसाजी कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक इनामी फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 7 मई 2024 को शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, साउथ दिल्ली ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने मूल कास्तकार के स्थान पर अन्य व्यक्ति खड़ा कर आधार कार्ड और पैन कार्ड की कूटरचना की। इसके बाद फर्जी तरीके से जमीन का मालिक बनकर ग्राम अमरपुर पालका, तहसील जेवर स्थित 1.29 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा लिया। पुलिस जांच के दौरान इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त गुरदीप निवासी अलवर (राजस्थान) का नाम प्रकाश में आया। जमीन बिक्री के बाद अभियुक्त अपने और अन्य खातों से धनराशि निकाल ली थी और तभी से फरार चल रहा था।
अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मंगलवार को पुलिस ने फरार अभियुक्त को जेवर-टप्पल रोड पर कैलाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।