फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर युवक से 13.31 लाख की साइबर ठगी

Mon, 22 Jun 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
dfgs
- दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 13.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले पीड़ित को अधिक लाभ का लालच दिया और फिर उसके ऑनलाइन खाते में फर्जी बैलेंस दिखाकर ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की।

रबूपुरा निवासी सतीश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 13 सितंबर 2025 को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक आया था। लिंक के जरिए उन्हें निवेश पर कम समय में रकम दोगुनी करने का दावा किया गया। इसके बाद वह लालच में आकर ठगों के बताए खातों में पैसे ट्रांसफर करने लगे। इस तरह उन्होंने तीन दिनों के भीतर कुल 13 लाख 31 हजार 553 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने कहा कि पैसे निकालने के लिए और पैसा जमा करना होगा। जब ठग लगातार अतिरिक्त रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे तो उन्हें संदेह हुआ। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed