{"_id":"6a5647930e5f6f1dd70d29fd","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100142-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात 12 बजे तक नहीं आया पानी, टैंकरों के सहारे गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात 12 बजे तक नहीं आया पानी, टैंकरों के सहारे गुजारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मायवुड्स सोसाइटी में सोमवार को पूरे दिन पानी की आपूर्ति ठप रहने से हजारों निवासी परेशान रहे। देर रात करीब 12 बजे तक भी नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। स्थिति को संभालने के लिए प्राधिकरण की टीम ने सोसाइटी में करीब 30 पानी के टैंकर भेजे, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। पानी के लिए लंबा इंतजार और टैंकरों पर निर्भरता ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी।
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पानी का संकट लंबे समय से बना हुआ है। अब तक लोग कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच रहा था और घरों की टंकियां भी पूरी तरह नहीं भर पा रही थीं। सोमवार को स्थिति और खराब हो गई, जब पूरे दिन पानी की सप्लाई ही नहीं हुई। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को घरेलू कामकाज, खाना बनाने और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए टैंकरों के पानी का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने संबंधित प्रबंधन और अधिकारियों से जल्द से जल्द नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।