फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: अतिक्रमण और आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे व्यापारी

Fri, 10 Jul 2026 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
त्रस्त, परेशान लेकिन लाचार, अवैध अतिक्रमण और आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे व्यापारी40 साल पुराना बाजार लेकिन प्राधिकरण और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

पिंक शौचालय फाइलों में अटका, पत्र लिखने पर भी प्राधिकरण के कानों पर नहीं रेंगी जूं
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। शहर के प्रमुख और व्यस्त बाजारों में शुमार अट्टा मार्केट पार्किंग, जाम, सीवर, बिजली की झूलती तारों और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। पिंक शौचालय के निर्माण के लिए प्रशासन को पत्र लिखे पांच वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते व्यापारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को असुविधा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-27 स्थित अट्टा बाजार में व्यापारियों से बताया कि रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण के कारण उनका काम ठप्प पड़ा है। मार्केट के चारों और बने फुटपाथ और सर्विस लेन पर रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिस वजह से ग्राहकों को बाजार के अन्दर की दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। पैदल चलने वालों को जगह नहीं मिल पाती और उन्हें मुख्य मार्ग पर चलना पड़ता है जो जाम का मुख्य कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने रेहड़ी-पटरी वालों को आधिकारिक रूप से स्थान दिया हुआ है। फिर भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। बाजार में पहले एक शौचालय था लेकिन वो भी प्रशासन ने हटा दिया। बाद में एक पिंक शौचालय बनाने की बात चल रही थी लेकिन मामला फाइलों में ही अटका हुआ है। शौचालय न होने के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को मेट्रो स्टेशन पर जाना पड़ता है। झूलती हुई बिजली के तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। व्यवस्थित पानी की निकासी न होने से बारिश का पानी गलियों में भर जाता है।


कई वर्षों से महिला शौचालय बनाने की बात चल रही है पत्र लिखने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो पाई। रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण के कारण कोई भी व्यापारी दुकान किराये पर लेने को तैयार नहीं है।
- डॉ. सीबी झा, चेयरमेन, अट्टा मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर असोसिएशन

अतिक्रमण के कारण ग्राहक अन्दर तक नहीं पहुंच पाते। सीवर सिस्टम न होने की वजह से गलियों का में पानी भर जाता है कई बार दुकानों के अंदर तक आ जाता है। -राजेंद वर्मा, आभूषण व्यापारी, अट्टा बाजार


रेहड़ी-पटरी वाले पूरे मुख्य मार्ग को घेरे रहते है इस वजह से ग्राहक नहीं आ पाते। नोएडा में सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला बाजारों में से एक है फिर भी सुरक्षा और सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। । -मनमोहन मोदी, चेयरपर्सन, अट्टा मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर असोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article