फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aster Public School wins trophy at CBSE Football Championship.

Noida News: सीबीएसई फुटबॉल चैंपियनशिप में एस्टर पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Thu, 27 Aug 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Aster Public School wins trophy at CBSE Football Championship.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सीबीएसई क्लस्टर बालक फुट
फोटो
विज्ञापन




- अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले, एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने अंडर-14 व 19 में जीती ट्रॉफी


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में चल रही नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 में ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर टीम ने अंडर-14 व 19 कैटेगरी में ट्रॉफी जीती।


प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच अंकित भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले में एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने समरविले ग्रेनो को 6-0 और दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा ने पैसिफिक वर्ल्ड को 4-0 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 कैटेगरी में एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2-0 और एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो ने दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा को 5-0 गोल से हराया। वहीं, अंडर-19 कैटेगरी दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा ने मेरठ पब्लिक स्कूल को 4-0 गोल और एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने एस्टर पब्लिक स्कूल को 2-0 गोल से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अंडर-14 कैटेगरी में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा को 5-0 गोल से हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-17 में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो ने एमिनिटी पब्लिक स्कूल को 1-0 गोल से पराजित किया। वहीं, अंडर-19 में एमिनिटी पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा को मात देकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

विधायक ने विजेताओं को किया सम्मानित
समापन समारोह में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष देशपाल, 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के कर्नल सुमित बाना, विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी, सीबीएसई पर्यवेक्षक भीम त्यागी व धीरेंद्र, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा व संजय शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, विनोद चौधरी ने प्रतियोगिता की विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed