{"_id":"6a9049b9be0b70827c0d78ab","slug":"up-t20-league-noida-bundle-out-kashi-rudras-for-89-runs-to-register-a-win-noida-news-c-1-noi1095-4657225-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी20 लीग: नोएडा ने काशी रुद्रास को 89 रन पर समेटकर जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी20 लीग: नोएडा ने काशी रुद्रास को 89 रन पर समेटकर जीत दर्ज की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को खेले गए यूपी टी-20 लीग के 22वें मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने काशी रुद्रास को 5 विकेट से शिकस्त दी। युवा गेंदबाज कार्तिक सिद्धू की बेहतरीन गेंदबाजी ने काशी रुद्रास को 18.3 ओवर में 89 रन पर समेट दिया। जवाब में नोएडा ने 14.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर नोएडा के कप्तान प्रशांत वीर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कार्तिक ने 3.3 ओवर मात्र 15 रन खर्च किए और काशी के मध्यक्रम के बल्लेबाजों के 3 बड़े विकेट झटके। उनकी इस मैच-विनिंग गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वंश चौधरी ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी से 3 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट चटकाया। शिवा सिंह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान प्रशांत वीर ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 1 विकेट लिया। 90 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनिवेश ने 43 गेंदों पर 2 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह ने 13 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 19 रन ठोककर काशी की वापसी की उम्मीदें भी खत्म कर दीं। आदित्य शर्मा ने 17 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इस तरह 90 रनों के लक्ष्य को नोएडा ने 34 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।