फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Devotees gathered for bathing and worship at Bateshwar

Noida News: बटेश्वर में स्नान, पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for bathing and worship at Bateshwar
बाह। बटेश्वर मेले में छुट्टी के दिन रविवार को भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर शृंखला के घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद घंटों की घनघनाहट के बीच ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन पूजन किए। महिला श्रद्धालुओं ने अपने सौभाग्य और परिवार की सुख समृद्धि के लिए गौरीशंकर मंदिर में शिव-पार्वती और गणेश की पूजा की। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने बताया कि छुट्टी के दिन की बजह से रविवार को बटेश्वर के घाट से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। विभिन्न शिव मंदिरों में दिनभर अनुष्ठान कराए गए। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने बटेश्वर मेले से जमकर खरीदारी की। हींग बाजार, कंबल बाजार, बक्सा बाजार, काठ बाजार, पत्थर बाजार, मीना बाजार में उमड़े खरीदारों काे देख दुकानदार खुश दिखे। कार्तिक पूर्णिमा और दौज के स्नान पर्व पर बाजारों में कम खरीदार पहुंचे थे। शिकोहाबाद की नमिता ने पत्थर की चाकी, सिरसागंज की बबीता ने रई, बाह की संगीता, सुमन ने कंबल, जरार की उर्मिला, सावित्री ने बक्सा, चांगौली की मंजू, अनुष्का ने बताया कि मेले से सालभर के लिए हींग खरीदी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed