फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for electricity and water, demonstrated by banging utensils

Noida News: बिजली-पानी दिलाने की मांग, बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन

Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity and water, demonstrated by banging utensils
बिजली-पानी दिलाने की मांग, बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने गेट पर एकत्र होकर धूप में थाली बजाकर प्रदर्शन किया। सुविधाओं की मांग को लेकर नारेबाजी की। आरोप है कि पिछले एक महीने से बिजली और पानी की समस्या चल रही है। लेकिन कोई समस्या का हल करने को तैयार नहीं है। बोरिंग में पानी का लेवल नीचे जा चुका है। लाइट के लिए लोड कम है।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी परिसर में करीब 130 से अधिक परिवार रह रहे हैं। गर्मी के दिनों में पिछले एक महीने से बिजली पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आरोप है कि परिसर में रह रहे लोगों की क्षमता के अनुसार बिजली का लोड नहीं है। गर्मियों के सीजन में खपत अधिक है। लेकिन लोड कम है। ऐसे में बिजली की ट्रिपिंग रहती है। उन्होंने बताया कि इसी तरह पानी की सप्लाई बोरिंग के जरिए हो रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कनेक्शन न होने की दिक्कत अधिक है। पानी नीचे जाने के कारण सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो रही है। पिछले दिनों देर रात जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर निवासियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर पत्र दिया। इसके बाद अगले दिन उपजिलाधिकारी दादरी ने निरीक्षण किया। इसके बाद अब फिर समस्या बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed