फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi Link Road will remain blocked from tonight till 17 February

Noida: आज रात से इस दिन तक बाधित रहेगा दिल्ली लिंक रोड, जानें वजह; यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 14 Feb 2025 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Feb 2025 02:43 PM IST
सार

बर्ड फीडिंग प्वाइंट के पास 800 एमएम डाया जल की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य होगा। नोएडा-दिल्ली लिंक रोड से रोजाना 10 से 12 लाख वाहन आवाजाही करते हैं। सप्ताह के अंत में इस कार्य को इसलिए किया जा रहा है ताकि जाम जैसी समस्या ना बने।

विज्ञापन
Delhi Link Road will remain blocked from tonight till 17 February
आज रात से बाधित रहेगा दिल्ली लिंक रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दलित प्रेरणा स्थल के सामने बर्ड फीडिंग प्वाइंट के पास 800 एमएम डाया जल की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य होने से 14 फरवरी यानी शुक्रवार रात 11 बजे से 17 फरवरी सुबह चार बजे तक दिल्ली नोएडा लिंक रोड बाधित रहेगा। ऐसे में यहां जाम लगने की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक पुलिस ने निर्धारित किए हुए मार्ग से लोगों को जाने की अपील की है।

विज्ञापन


नोएडा-दिल्ली लिंक रोड से रोजाना 10 से 12 लाख वाहन आवाजाही करते हैं। सप्ताह के अंत में इस कार्य को इसलिए किया जा रहा है ताकि जाम जैसी समस्या ना बने। लेकिन यहां दो जगह पहले ही बॉटलनेक होने की वजह से ट्रैफिक फंसने की संभावना है। वहीं काम के चलते जो रास्ता बाधित होगा उसके कारण भी मार्ग और संकरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे में यहां केवल एक लेन ही खुली रहेगी जहां से वाहन निकल सकेंगे। जब वाहनों का दबाव अधिक होगा तो ऐसी स्थिति में डायवर्जन किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि इस दौरान किसी को परेशानी होती है तो 9971009001 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह डायर्जन केवल वाहनों के दबाव बढ़ने के बाद ही किया जाएगा। अन्यथा जो रास्ता बचेगा वहां से वाहनों को निकाला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगा रूट डायवर्जन

  • परी चौक से नोएडा एक्सप्रेसवे होकर डीएनडी, चिल्ला, सेक्टर-18 की ओर जाने वाला यातायात महामाया से सेक्टर-37 बॉटनिकल गार्डन होकर जा सकेगा।
  • कालिंदी कुंज से डीएनडी, चिल्ला, सेक्टर-18 की ओर जाने वाला यातायात महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 बॉटनिकल गार्डन होकर जा सकेगा।
  • परी चौक की ओर से सरिता विहार की ओर जाने वाले वाहन गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed