{"_id":"6accfb773feca4186109b91b","slug":"deled-back-paper-noida-news-c-23-1-lko1064-108991-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड बैक पेपर: पहले दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड बैक पेपर: पहले दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
- दो पालियों में आठ परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, कासना के अमीचंद इंटर कॉलेज को बनाया गया केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 13 परीक्षार्थियों में से आठ ही शामिल हुए, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
डायट प्राचार्य एवं उपशिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इसमें वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में पंजीकृत आठ परीक्षार्थियों में से छह उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत पांच परीक्षार्थियों में से दो ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। इस तरह पहले दिन दोनों पालियों में कुल आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार, 13 अक्तूबर को तीन पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित और दोपहर दो से शाम चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर होगा। बुधवार, 14 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी और 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।