फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deadly attack on RWA vice president, video of stone pelting goes viral

Noida News: आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पथराव का वीडियो वायरल

Sun, 07 May 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on RWA vice president, video of stone pelting goes viral
फोटो:----------------
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, पथराव का वीडियो वायरल
-ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो की घटना, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप, किया घेराव
-शुक्रवार रात आरोपी और उनकी पत्नी के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे थे पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 की आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष पर शुक्रवार रात दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों आरोपी सेक्टर के एक मकान में अवैध रूप से रह रहे हैं। झगड़े के दौरान एक आरोपी की पत्नी के मदद मांगने पर पहुंचे आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पर उन लोगों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। निवासियों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने रात में ही आरोपियों को छोड़ दिया। इस बात गुस्साए निवासियों ने कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि फायरिंग का आरोप गलत है। रात को ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग शनिवार को थाने पहुंचे थे।

गजेंद्र खारी अपने परिवार के साथ सेक्टर के डी ब्लॉक में रहते हैं। वह आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ ग्रेनो वेस्ट आरडब्ल्यूए के मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के एक मकान में राजस्थान के रहने वाले दो युवक अपनी परिवार के साथ अवैध रूप से रह रहे हैं। शुक्रवार रात मारपीट के दौरान पड़ोस के मकान से एक आरोपी की पत्नी भागकर आई और मदद मांगी। उन्होंने समझाकर मामने को शांत कराने का प्रयास किया। तभी उनमें से एक ने तमंचे से फायर किया। जबकि दूसरे ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। उसके बाद दोनों ने पथराव किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

अवैध रूप से रहने वालों पर कार्रवाई की मांग
फेडरेशन ऑफ ग्रेनो वेस्ट आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस को पत्र सौंपा है कि सेक्टरों में अवैध रूप से रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में आपराधिक किस्म के लोग रह रहे हैं। जो अपने मूल गांव में अपराध कर यहां आकर रहने लगे हैं। उन्होंने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed