फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of murdered woman living in consensual relationship thrown

Noida News: आजमगढ़ के ध्यानार्थ <bha>--</bha> सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या का शव फेंका

Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of murdered woman living in consensual relationship thrown
सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या का शव फेंका
विज्ञापन


हत्या आरोपी बोला-तीन माह के बेटे की भी हत्या कर शव को ठिकाने लगाया
दो भाई गिरफ्तार; 11 सितंबर से थी लापता महिला, बच्चे के शव की तलाश

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में सहमति संबंध में रह रही आजमगढ़ निवासी सीमा की हत्या कर शव 11 सितंबर को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फेेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सहमति संबंध में रह रहे सुधांशु और उसके भाई दीपांशु को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया कि उसने महिला के तीन माह के बेटे की भी हत्या कर शव फेंक दिया, लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हुआ है। सीमा 11 सितंबर से लापता थी। 17 सितंबर को सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सीमा की बहन ने शव की पहचान की है। पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा करेगी।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मूलरूप से आजमगढ़ निवासी सीमा और सुधांशु गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2016 में दोनों की पहचान हुई थी, बाद में दोनों सहमति संबंध में मलकपुर गांव में रहने लगे थे। दोनों के एक तीन माह का बेटा भी था। सुधांशु ने इस बारे में परिजन को कुछ नहीं बताया था। कुछ दिन से दोनों के संबंध खराब हो गए थे। 11 सितंबर को सीमा बच्चे के साथ लापता हो गई। जानकारी होने पर सीमा की बहन ने 17 सितंबर को सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

----
‘महिला के सिर पर किया वार और बच्चे का गला दबाया’
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के थानों में पूछताछ की। आरोपी सुधांशु ने पुलिस को बताया कि उसने सीमा के सिर पर वार कर और बच्चे की गला दबाकर हत्या की और दोनों के शव फेंक दिए थे। इसमें दीपांशु ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला का शव बरामद कर उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक और उसके भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बच्चे की भी हत्या कर शव फेंकने की जानकारी दी है। शव की तलाश जारी है। - सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed