फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughter gets life imprisonment for killing her mother and father

संशोधित::: मां और पिता की हत्या में बेटी को आजीवन कारावास

Tue, 21 Jan 2025 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Daughter gets life imprisonment for killing her mother and father
- मां और पिता की हत्या में बेटी को आजीवन कारावास
विज्ञापन

- जिला न्यायालय की अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
- बादलपुर के बंबावड़ गांव में अगस्त 2016 में हुई थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की अपर सत्र न्यायाधीश-5 की कोर्ट ने माता-पिता की हत्या में बेटी को दोषी करार दिया है। बंबावड़ गांव निवासी कोमल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही 46,000 का जुर्माना लगाया गया है। वर्ष 2016 में कोमल ने प्रेमी प्रमोद शर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। माता-पिता की हत्या करने से पहले कोमल ने अपने दो भाई व दो बहनों को जहर दिया था। हालांकि वह बच गए थे। मामले में अदालत दो वर्ष पहले प्रेमी प्रमोद शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है।


बंबावड़ गांव निवासी ओमप्रकाश ने 6 अगस्त 2016 को बादलपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि गाजियाबाद के हसनपुर निवासी प्रमोद शर्मा की गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान थी। एक अगस्त की रात करीब 10 बजे प्रमोद शर्मा अपनी कार से भाई वेदप्रकाश, भाई की पत्नी उकलेश, बेटी कोमल व बेटे राहुल को कहीं लेकर गया था। उसी रात करीब पौने दो बजे भतीजी कोमल ने फोन कर बताया कि वह अस्पताल में है। चाची से बच्चों का ख्याल रखने को बोला था। उसके बाद 4 अगस्त की रात भतीजी ने भांजे के पास फोन कर बताया कि मम्मी, पापा व भाई को कमरे में बंधक बनाया हुआ है। वह किसी तरह वहां से निकलकर भागी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें खुलासा हुआ कि कोमल और प्रमोद के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने मिलकर परिवार को खत्म करने की योजना तैयार की थी। प्रेमी के साथ मिलकर कोमल ने अपने दो भाई व दो बहनों को जहर दिया था। उसके बाद तराजू के बाट से पिता के सिर पर हमला कर कर दिया। जिसमें वो बेहोश हो गए। इस बीच एक नाबालिग भाई को होश हो गया और वो उल्टी करने लगा। कोमल ने घायल पिता व भाई को डॉक्टर के दिखाने की बात कहकर मां को भी साथ ले लिया। चौना गांव के पास मां व भाई को कार से नीचे उतार दिया और फिर पिता की तार से गला दबाकर हत्या कर दी व शव को नदी में फेंक दिया। जबकि अगले दिन मां की गला दबाकर हत्या की और शव रबूपुरा कोतवाली में फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

7 दिन बाद पिता व 11 दिन बाद मां का शव मिला
घटना के सात दिन बाद 7 अगस्त को वेदप्रकाश का शव चौना गांव के पास नदी में मिला। उसी दिन पुलिस ने प्रमोद की दुकान पर काम करने वाले सलमान को गिरफ्तार किया। वहीं 11 अगस्त 2016 को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव मिला। जिसकी शिनाख्त उलकेश के रूप में की गई। चार दिन बाद पुलिस ने प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर कोमल और राहुल को ढूंढ निकाला। प्रमोद की कार से हत्या में प्रयुक्त तार बरामद किया गया। जांच में कोमल के भी हत्या में शामिल होने के साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई समेत 13 गवाह व साक्ष्य बने सजा के आधार
सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इनमें कोमल का नाबालिग भाई भी है। दोनों पक्ष को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश-5 चंद्रमोहन श्रीवास्तव की कोर्ट ने कोमल को माता-पिता की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 46 हजार का जुर्माना लगाया।

पिता की हत्या के बाद छपरौला में रुके थे आरोपी
पिता के शव को ठिकाने लगाने के बाद रात को सभी छपरौला में प्रमोद शर्मा के घर पर रुके थे। वहीं अगले दिन गला दबाकर मां की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों नाबालिग को लेकर राजस्थान और मथुरा भी गए थे।
नाबालिग भाई बना चश्मदीद, बयां किया घटनाक्रम

वारदात के दौरान कोमल का नाबालिग भाई भी साथ रहा। उल्टी होने के कारण उसे भी साथ ले लिया था। चश्मदीद भाई ने कोर्ट में पूरा घटनाक्रम बयां कर दिया। जो सजा दिलाने में अहम साबित हुआ। इसके अलावा चाचा, डॉक्टर और साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।

दोषी कोमल ने खुद को बताया था नाबालिग
पुलिस जांच में दोषी कोमल ने अपने आप को नाबालिग बताया था। हालांकि मेडिकल परीक्षण में उसकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा मिली। जिसके बाद कोमल पर केस चलाया गया। वहीं दोषी प्रमोद शर्मा का नाबालिग घरेलू सहायक भी हत्या में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed