{"_id":"6aca772a1d4717ee34079b9d","slug":"crowd-of-passengers-increased-at-pari-chowk-yet-no-additional-buses-were-deployed-noida-news-c-23-1-lko1064-108773-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परी चौक पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, फिर भी नहीं बढ़ाई गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परी चौक पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, फिर भी नहीं बढ़ाई गईं बसें
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द होने से बसों पर बढ़ा दबाव, घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली में आंदोलन के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों के रद्द होने से सड़क मार्ग पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। इसके बावजूद परी चौक और जीरो पॉइंट पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गईं। शनिवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को बसों के इंतजार में काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। बसें आते ही भर जा रही थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
दादरी और बोड़ाकी स्टेशन से ट्रेनें नहीं मिलने के कारण आगरा, अलीगढ़, कानपुर समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्री सड़क मार्ग से सफर करने के लिए परी चौक और दादरी पहुंच गए। परी चौक पर अलीगढ़, मथुरा, एटा और कानपुर समेत लंबी दूरी के विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद इन मार्गों पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गईं।
नोएडा से आने वाली बसें परी चौक पहुंचते ही यात्रियों से भर जा रही थीं। वहीं, इन रूटों पर चलने वाली निजी बसें भी पर्याप्त संख्या में नहीं मिलीं। बसों के बीच अंतराल अधिक होने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बस आने पर उसमें जगह पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
दिल्ली में आंदोलन के चलते भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नोएडा से विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों से यात्रियों ने सफर किया। किसी भी रूट पर अतिरिक्त बस नहीं लगाई गई।
समीना अंजुम, एआरएम,ग्रेटर नोएडा डिपो