{"_id":"5da22bd78ebc3e0148604959","slug":"crook-absconding-after-encounter-grnoida-news-noi4669648172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोर गिरोह के बदमाश मुठभेड़ के बाद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल चोर गिरोह के बदमाश मुठभेड़ के बाद फरार
विज्ञापन

जारचा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी होने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। शुक्रवार रात में वह पुलिस बल के साथ एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने टैंकर को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद का बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने कैंटर का पीछा कर उसे रुकवा लिया। हालांकि बदमाश अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर कैंटर से कूदकर भाग निकले। तलाशी लेने पर कैंटर से डीजल से भरा एक ड्रम व दो खाली ड्रम, तेल निकालने वाला पाइप आदि उपकरण बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गोलियों के चार खोखे भी ट्रक के केबिन से बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।