{"_id":"573394c84f1c1bf12091a0dc","slug":"mbbs-student-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की छात्रा की गोली लगने से मौत, परिजन व पुलिस में झड़प ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस की छात्रा की गोली लगने से मौत, परिजन व पुलिस में झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
सार
- संदिग्ध हालत में मौत होने पर पुलिस को नहीं दी सूचना
- पुलिस ने श्मशान घाट से शव कब्जे में लिया
- गांव में हत्या की चर्चा, परिजन बता रहे आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीबीएस की तैयारी कर रही छात्रा की चकबीरमपुर (तनाजा) गांव में बुधवार को माथे में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन और ग्रामीण शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जिसका परिजन विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। गांव में चर्चा है कि छात्रा की हत्या की है, लेकिन परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, करुणा (21) पुत्री प्रमोद उर्फ पिमन्न ने वर्ष 2015 में ग्रेटर नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की तैयारी की। इस साल वह अलीगढ़ तैयारी करने चली गई, लेकिन एमबीबीएस उसका चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस को दोपहर में करीब 12 बजे सूचना मिली की करुणा की तमंचे से गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा है। परिजन गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी में है। इस सूचना पर एसआई बिरेंद्र सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला परिजन और कुछ ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव कोतवाली ले आई। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी (ट्रेनी) श्लोक कुमार, सीओ जेवर दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
परिजनों ने आत्महत्या का कारण फेल होना बताया
परिजनों का कहना है कि युवती की हत्या नहीं की गई है। उसने गोली मारकर आत्महत्या की है। दो साल से वह एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी। इस वर्ष परीक्षा में फेल हो गई। फेल होने के कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या किया है।
‘घर पर नहीं था कोई मौजूद’
पुलिस के अनुसार छात्रा करुणा के पिता प्रमोद ने बताया कि वह और उसकी पत्नी ओमा रिश्तेदारी में दिल्ली गए थे। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद ही दोनों गांव पहुंचे थे। करुणा का भाई दुष्यंत कक्षा 10 का छात्र है। अनुराग कक्षा 8 का छात्र है। दोनों बुलंदशहर में पढ़ाई कर रहे हैं। ओमा देवी बुलंदशहर में ही उनके पास रहती हैं।
परिजनों ने आत्महत्या की शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है। - श्लोक कुमार, एएसपी (ट्रेनी)