{"_id":"5be8be97bdec2269b96c975f","slug":"91541979799-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के करोड़ो रुपये हड़पकर दंपति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी के करोड़ो रुपये हड़पकर दंपति फरार
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: कमेटी के करोड़ों रुपये हड़पकर दंपती फरार
मकान बेचकर फरार हुए आरोपी, पीड़ित महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-19 में कमेटी चलाने वाला दंपती कई महिलाओं के करोड़ों रुपये ठगकर रविवार को अचानक फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित महिलाओं ने सेक्टर-20 थाने पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस महिला की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक , पूजा सिंधू पति अनिल सिंधू और सास मान कौर के साथ सेक्टर-19 के ए-138 स्थित मकान में बीस वर्षों से रह रही थी। वह पेशे से बीमा एजेंट थी और कमेटी भी चलाती थी। इसमें सेक्टर की कई महिलाएं जुड़ी हुई थीं। हर महीने कमेटी में लाखों की रकम आती थी। ड्रॉ में जिसके नाम की पर्ची निकलती थी। उसे वह महिला बाद में पैसे देने को कहकर राजी कर लेती थी। यही विश्वास अन्य महिलाओं को ले डूबा। आरोपी बाद में रकम को बढ़ाकर देने का वादा करती थी। कई बार महिलाओं ने पैसे मांगे, लेकिन वह हर बार घर बेचकर पैसे देने की बात कहकर टाल देती थी। इसी बीच रविवार को पता चला कि दंपती घर बेचकर फरार हो गए हैं। मामले का पता चलने पर पीड़ित महिलाएं उसके घर पहुंची तो पता चला कि वहां ताला लगा हुआ है। इसके बाद महिलाएं थाने पहुंची। थाने में सीमा शर्मा व अन्य महिलाओं ने लिखित शिकायत दी। दंपती के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीमा के मुताबिक तीन वर्ष में कमेटी के नाम पर जुटाए गए करोड़ाें रुपये लेकर दंपती फरार हुए हैं। सेक्टर की लगभग दो दर्जन महिलाएं उसका शिकार हुई हैं। पुलिस ने फरार पूजा की सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सेेक्टर-20 मनोज पंत ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद पूजा कमेटी का पैसा देने में आनाकानी कर रही थी।