फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज

ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज

Thu, 02 May 2019 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज
ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक एसएस भसीन उर्फ मोंटू भसीन, उसके पिता जेएस भसीन, पत्नी क्विंसी भसीन, एमएस आहलूवालिया और अन्य अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया गया है। अब तक मॉल के मालिक पर लगभग दो दर्जन केस दर्ज हो चुके हैं। कासना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में दिल्ली निवासी अशोक शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कंपनी का नाम बदलकर कुल 1400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। वहीं, करीब 120 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई है। उनसे भी दुकान के नाम पर लगभग 28 लाख रुपये की ठगी हुई है।
यूपीएसआईडीसी ने 2007 में भसीन समूह को मॉल के लिए जमीन आवंटित की थी। साइट चार की जमीन को यूपीएसआईडीसी ने पार्क के लिए आरक्षित किया था। इसके बावजूद भूखंड पर वाणिज्यिक भवन को अनुमति देते हुए आवंटन कर दिया गया। सरकार बदलने के बावजूद मिलीभगत कर मॉल के निर्माण में भी नियमों का उल्लंघन किया जाता रहा। 2017 से मॉल प्रबंधन ने निवेशकों को दुकानों पर कब्जा देना शुरू किया। तभी से मॉल प्रबंधकों पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगने शुरू हो गए। निवेशकों ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद उन्हें दुकान पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। अशोक शर्मा का आरोप है कि उनसे दुकान के नाम पर करीब 28 लाख रुपये लिए गए, लेकिन अब तक कब्जा नहीं दिया गया। आरोप है कि ग्रांड वेनिस मॉल के भूखंड को प्राप्त करने के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था। उस दौरान सर्किल रेट 12 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर था। इसके बावजूद 9001 रुपये प्रतिवर्ग मीटर भूमि आवंटित कर सरकार को 120 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई गई। आरोप यह भी है कि भूखंड प्राप्त करने के लिए जिन तीन कंपनियों के नाम से आवेदन किया गया था। उनसे अलग ग्रांड वेनिजा कॉमर्शियल टॉवर प्रा.लि. के नाम से अन्य लोगों को जमीन बेचकर कुल 1400 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

----------
आर्थिक अपराध शाखा कर रही है जांच
कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक पर ठगी के लगभग दो दर्जन केस दर्ज हो चुके हैं। इनकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस मामले में भी कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि जांच वहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed