{"_id":"5ca4d5e1bdec2213eb738944","slug":"81554306529-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में कमरे पर युवक की हत्या, एशियन पेंट कंपनी में कार्यरत था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा में कमरे पर युवक की हत्या, एशियन पेंट कंपनी में कार्यरत था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर, मेरठ के लिए
--------------------
हेडिंग: सिलिंडर से वारकर युवक की हत्या, दो दोस्तों पर केस
एशियन पेंट कंपनी में करता था काम, दोस्तों के साथ रहता था किराये पर
दोनों दोस्त फरार, मोबाइल भी आ रहे बंद, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में कासना स्थित एशियन पेंट कंपनी में कार्यरत युवक की सिलिंडर से वारकर हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर तक उसके कमरे से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। युवक के जीजा ने उसके साथ रहने वाले दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। दोनों ही घटना के बाद से फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, परतापुर गगोल गांव, मेरठ निवासी राहुल शर्मा (23) एशियन पेंट में नौकरी लगने के बाद तीन माह से सिरसा गांव में किराये पर कमरा लेकर बुलंदशहर निवासी हरेंद्र राठी व अजय के साथ रह रहा था। हरेंद्र व अजय पर उसकी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार दोपहर तक जब राहुल कमरे से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने देखा दरवाजा खुला था और खून से सना शव पड़ा था। लोगों ने सिरसा गांव निवासी जीजा सतीश शर्मा व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जांच की तो शव के पास गैस का खाली छोटा सिलिंडर पड़ा हुआ था। जिस पर खून के छींटे लगे हुए थे। सुबह से ही दोनों दोस्त भी किसी को दिखाई नहीं पड़े। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद पाए गए। ऐसे में सतीश शर्मा ने दोनों पर हत्या का शक जताते हुए मामला दर्ज कराया है।
---
राहुल के जीजा की शिकायत पर उसके दोस्त हरेंद्र राठी व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई हैं।
- सुजीत कुमार उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी ग्रेटर नोएडा