फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डे बिट कार्ड का क्लोन तैयार कर िनिकले रुपये

डे बिट कार्ड का क्लोन तैयार कर िनिकले रुपये

Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
डे बिट कार्ड का क्लोन तैयार कर  िनिकले रुपये
डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर खाते से 25 हजार निकाले
विज्ञापन

- पीड़ित ने दो दिन में थाने-चौकियों के लगाए 15 चक्कर
- एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। साइबर अपराधियों ने युवक के डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने के लिए दो दिन में 15 थाने और चौकियों के 15 चक्कर लगाने पड़े, फिर पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-39 स्थित कार्तिक कुंज निवासी अंशु कुमार ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित एक बैंक में उनका खाता है। पीड़ित का आरोप है कि उसके मोबाइल पर 25 अप्रैल को खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने के मेसेज आया। जबकि कार्ड उनकी जेब में था, बताया कि रुपये मथुरा रेलवे स्टेशन के एटीएम से निकाले गए थे। अंशु ने कस्टमर केयर पर कॉल कर डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाया। शिकायत लेकर पीड़ित 26 अप्रैल को थाना सेक्टर-58 पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने सेक्टर-39 थाने का मामला बताकर वापस भेज दिया। जब सेक्टर-39 थाना पहुंचा तो पुलिस ने सेक्टर-18 पुलिस चौकी भेज दिया। इस तरह से दो दिन में उसे थाने और चौकियों के 15 चक्कर काटने पड़े। परेशान होकर 27 अप्रैल को ट्वीट के माध्यम से एसपी सिटी सुधा सिंह से मामले की शिकायत की तो उन्होंने सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मामला दर्ज हो सका।
विज्ञापन

------------------------------
शिक्षिका के खाते से 15 हजार रुपये निकाले
नोएडा। एक शिक्षिका के डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज करवाया है। सेक्टर-78 महागुन मॉर्डन सोसायटी निवासी प्रीति जायसवाल एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। इस पर उन्होंने बैंक में बात कर कार्ड ब्लॉक करा दिया। बताया कि रुपये कोलकाता के एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि डेबिट कार्ड उनके ही पास है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed