{"_id":"5cc6438bbdec2207132d517b","slug":"61556497291-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर कोतवाली का घेराव
- खुरशैदपुरा में बदमाशों की गोली से ग्रामीण की मौत का मामला
- गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्रामीणों से मांगा एक सप्ताह का समय
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। खुरशैदपुरा में मवेशी चोरी के दौरान बदमाशों की गोली से ग्रामीण की हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली का घेराव कर दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने एक सप्ताह में मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण खुलासा न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन चलाने की चेतावनी देकर लौट गए।
खुरशैदपुरा सहित आसपास के गांव की महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवेरे 11 बजे कोतवाली पहुंचे। जहां ग्रामीण रतन सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ ही ग्रामीण कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और एक सप्ताह के अंदर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए। इस मौके पर मृतक का बेटा अरुण, प्रवीण फौजी, कुशलपाल तेवतिया, राजकुमार ठेकेदार, मनीष तेवतिया, कृष्ण, राजे, सतेंद्र, रामगोपाल व सुंदर समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
---------
जमा शस्त्र ग्रामीणों को मिले वापस
रतन सिंह की मौत के बाद भी मवेशी चोरों का गांव में आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ग्रामीणों ने उनके लाइसेंसी शस्त्र वापस दिलाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र शस्त्र वापस दिलाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों की मांग और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गांव के सभी शस्त्र वापस कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शस्त्र वापस मिलने से उन्हें अपनी सुरक्षा करने और बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब देने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
--------------
मवेशी चोरों से निबटने को बनेंगे एसपीओ
खुरशैदपुरा निवासी प्रवीण फौजी ने बताया कि रतन सिंह की मौत के बाद भी मवेशी चोरों के आतंक पर लगाम नहीं लग रही है। रोजाना मवेशी चोर गांव में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। मामले को सीओ दादरी के समक्ष रखा तो उन्होंने कहा कि कोतवाली में फोर्स की कमी है। इसके लिए युवाओं को चिह्नित कर उन्हें एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) कार्ड दिए जाएंगे। उनके साथ एक पुलिसकर्मी भी होगा, जो गांव में पहरेदारी करेगा। योजना को जल्द ही शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है।